2551 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
मोतिहारी, मई 18 -- पकड़ीदयाल, निसं. । पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत चोरमा पंचायत स्थित बाबा जलेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को महायज्ञ के उपलक्ष्य में 2551 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में गाजे-बाजे, झांकियां और धार्मिक ध्वज आकर्षण का केंद्र बने रहे। यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर रामबाण होते हुए चकनाहा नदी तट पहुंची। जहां आचार्य शुभ नारायण दुबे और जितेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में यजमान विजय राय, पंकज राय, सोनेलाल यादव, अमरनाथ केसरी और भारत राय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलबोझी कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसके बाद यात्रा थरबिटिया होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची。 यह भी पढ़ें- गंडक नदी तट पर नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्राक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.