मोतिहारी, फरवरी 12 -- तेतरिया। ट्रैक्टर के टेलर में नीचे अंग्रेजी शराब के ऊपर भूसा रखकर जाने की सूचना पर तेतरिया - ताजपुर सरैया रोड में ब्रह्म स्थान के पास मंगलवार 2 बजे रात में गुप्त सूचना पर मघुबन पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार प्रसाद, राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव, दारोगा चंदन कुमार व सशस्त्र बलों के सहयोग से छापेमारी कर 255 कार्टन में रखे 22 सौ दो लीटर यूपी निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ एक बेलोरो, एक ट्रैक्टर,एक बाइक को जब्त किया गया। राजेपुर थाना पर बुधवार को मधुबन पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर के टेलर पर भूसा में छुपा कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब ताजपुर सरैया की तरफ जा रही है। सूचना मिलते ही राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव, दारोगा चंदन कुमार व सशस्त्र बल के जवान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गा...