कानपुर, अप्रैल 2 -- नगर निगम और स्मार्ट सिटी की मदद से आर्यनगर स्थित टीएसएच में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के बच्चों के लिए "स्पोर्ट्स प्रमोशन स्कॉलरशिप/सब्सिडी योजना" के आठवें बैच के लिए गुरुवार को चयन ट्रायल हुआ। जिसमें 255 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए समन्वय समिति के सदस्य जगदीश यादव, मुकेश कुमार वर्मा, अमित यादव, संजीव पाठक, डॉ. देवेश दुबे और राजीव गर्ग मौजूद रहे। ट्रायल के दौरान अभ्यर्थियों का पहले शारीरिक फिटनेस और एप्टीट्यूड टेस्ट पांच-पांच के समूह में कराया गया। फिर उनके संबंधित खेलों के अनुसार व्यक्तिगत कौशल का परीक्षण हुआ। पूरी चयन प्रक्रिया दोपहर करीब एक बजे तक चली। आयोजन समिति के अनुसार इस योजना के तहत अब तक सात बैचों में 1...