बरेली, अगस्त 10 -- भमोरा। देवचरा-बल्लिया मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही पुलिस ने रविवार को 254 ग्राम अफीम की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर अपनी टीम के साथ देवचरा से बल्लिया जाने वाली सड़क पर नहर पुलिया के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी समय दोपहर करीब एक बजे पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से 254 ग्राम अफीम बरामद हुई। उसने अपना नाम कासिम पुत्र जमील निवासी कस्बा बनिया नयी बस्ती थाना वजीरगंज बदायूं बताया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...