सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- सुलतानपुर, संवाददाता। उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के अंतर्गत जिले के पीपरपुर रेलवे स्टेशन पर 'मेरा टिकट, मेरा स्वाभिमान' अभियान के तहत एक विशेष बस रेड का आयोजन किया गया। इस दौरान गाड़ी संख्या 64221 , गाड़ी संख्या 20401 को चेक कराया गया एवं गाड़ी संख्या 12237 की सुलतानपुर से लखनऊ के मध्य गहन टिकट जांच की गई। इस सघन जांच अभियान के दौरान कुल 253 बिना टिकट यात्री पाए गए, जिनसे Rs.एक लाख तीन हजार 755 रुपए किराया वसूल किया गया। अभियान के दौरान 83 बिना टिकट यात्रियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द किया गया। यह विशेष अभियान सहायक वाणिज्य प्रबंधक केके यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान में सीएमआई टिकट चेकिंग, सीआईटी (रेड) सहित 24 टिकट चेकिंग स्टाफ, 32 आरपीएफ स्टाफ तथा 05 जीआरपी की जवानों की सहभागि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.