मधुबनी, जून 25 -- हरलाखी। जानकीनगर एसएसबी कैम्प के कम्पनी कमांडर निरीक्षक परमजीत सिंह के नेतृत्व में जवानों ने बॉर्डर पीलर संख्या 277/01 के निकट नेपाल से भारत लाए जा रहे नेपाली शराब के साथ दो बाइक सहित दो धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की जानकारी कंपनी कमांडर ने बताया कि नाका पार्टी का नेतृत्व कर रहे मुख्य आरक्षी मोहम्मद हनीफ ने अपने 4 जवानों के साथ सीमा की ओर सरिता गाछी के के समीप नो मैं लैंड पर गश्ती कर रहे थे। उसी दौरान नेपाल के रास्ते तस्कर भारी मात्रा में शराब की बोतल लेकर भारतीय क्षेत्र में आ रहे थे। एसएसबी की भनक लगते ही शराब से लदे मोटरसाईिकल को फेंककर धंधेबाज नेपाल की ओर भागने लगे। लेकिन जवानों ने खदेड़ कर दबोच लिया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान पतौना थाना क्षेत्र के बेलौज निवासी सत्यनारायण यादव के 20 वर्षीय पुत्र संजय कु...