समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- मोहनपुर, एसं। मोहनपुर थाना क्षेत्र के दशहरा पंचायत के लंगड़ा चौक से पुलिस ने 252 लीटर देशी शराब व एक चार पहिया वाहन के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में देशी शराब की तस्करी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान दो युवक को 252 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के नयागंज गांव निवासी रामा राय के पुत्र मनीष कुमार एवं राजकुमार राय के पुत्र राहुल राय के रुप में की गई।साथ ही चार पहिया वाहन संख्या डब्ल्यू बी 02 एक्स 1901 है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद कांड सं. 59/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.