उरई, जून 19 -- कोटरा। संवाददाता नगर में आस्था का केन्द्र बने दीवान मन्दिर में विगत 8 दिनों से चल रहे यज्ञ में शुक्रवार को जवारों का आयोजन हुआ। जिसमें मन्दिर के महंत दीवान सिंह ने अपने शरीर पर 251 सांगे छिदवाकर श्रद्धालुओं को अचंभित कर आस्था का परिचय दिया।लगभग बीस वर्षों से नियमित चल रहे यज्ञ की वजह से आस्था का केंद्र बना मां सिंह भवानी दीवान मन्दिर पर हर शनिवार भंडारा किया जाता है। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। शुक्रवार को यज्ञ के अंतिम दिन मन्दिर के महंत ने 251 सांगे छिदवाई। महिलाएं सिर पर खप्पर रख कर जन समूह के साथ मंदिर पहुंची और ज्वारे माता रानी को अर्पित किए। वरिष्ठ पुजारी जैनारायंन् अग्रवाल, सुरेश महाते, संतोष, रामलला, जगत सिंह, अजय, अनुज, मम्मु फौजी, इंद्रजीत, कमलेश, लला यादव, वीरू, शेलू खदानी, रामजी , बेटू स्वामी , राज...