मधुबनी, मार्च 28 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने की पुलिस ने फटकी कुटी कमला बांध के निकट 251 लीटर देसी शराब तथा एक चार चक्का वाहन के साथ दो शराब धंधेबाज को धर-दबोचा। धराया शराब धंधेबाज बोचही गांव के वार्ड 13 निवासी मो गुलाम रसुल का पुत्र मो इजहार मंसूरी उर्फ लालू(20) तथा दूसरा मो अख्तर का पुत्र मो नौशाद(19) बताया गया है। यह कार्रवाई एसआई अमित कुमार चौरसिया ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। चौपहिया वाहन से जब्त शराब में 300 एमएल का 570 बोतल में 171 लीटर नेपाली देसी मामाश्री शराब तथा 20 पॉलीथिन में 80 लीटर देसी चुलाई शराब शामिल है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार तथा एसआई अमित चौरसिया ने बताया कि फटकी कुटी कमला बांध स्थित पुलिया के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान फटकी कुटी के पास प्रसाद की तरफ से एक च...