मुजफ्फरनगर, जुलाई 29 -- Kanwar Yatra: पश्चिमी यूपी में सावन शुरू होने से पहले की कांवड़ा यात्रा शुरू हो चुकी है। हरिद्वार से लेकर मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़ तक कांवड़ियों का जोश दिखाई दे रहा है। इन सभी के बीच मंगलवार को एक मुस्लिम युवक 251 लीटर गंगाजल लेकर हरिद्वार से मुजफ्फरनगर पहुंचा तो उसका स्वागत करने और सेल्फी लेने की होड़ सी लग गई। इंसानियत का पैगाम देने वाला यह मुस्लिम युवक शाकिर मेरठ का रहने वाला है। वह दूसरी बार इस तरह से कांवड़ उठाकर भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। मेरठ के मवाना तहसील के कस्बा फलावदा का रहने वाला शाकिर अपने दोस्त मिंटू के साथ हरिद्वार से 251 लीटर की कांवड़ लेकर पैदल ही यात्रा कर रहा है। शाकिर न सिर्फ अपने दोस्त मिंटू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यात्रा कर रहा है, बल्कि रास्ते में मिलने वाले अन्य कांवड़ियों की सेवा भी क...