रांची, मार्च 28 -- रांची,संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर श्री सनातन महापंचायत की ओर से 251 राम ध्वज के साथ शोभायात्रा निकाली गई। पंडरा बाजार से निकलकर विभिन्न अखाड़ों से होते हुए शोभायात्रा पिस्का मोड़ विश्वनाथ मंदिर के बाद तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल लोग अपने हाथों में भगवा और बंजरगबली के ध्वज के साथ आकर्षक नजर आ रहे थे। कार्यक्रम का नेतृत्व ललित नारायण ओझा के साथ भक्त जय श्री राम और बजरंगबली के नारे से गूंजे। साथ कई श्रद्धालुओं ने पारंपरकि शस्त्र-अस्त्रों का प्रदर्शन भी किया। शोभायात्रा में सभी लोग भक्ती गीतों पर उत्साहपूर्वक झूमते नाचते नजर आए। शोभायात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और डॉ आशा लकड़ा भी शामिल हुई। कार्यक्रम में संजय कुमार जायसवाल और दीपक ओझा भी उपस्थित ...