मैनपुरी, मार्च 25 -- जिले में उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को लेकर विधिक माप विज्ञान विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए वर्ष भर व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के तहत विभाग ने कुल 251 मामलों को पंजीकृत किया और दोषी पाए गए व्यापारियों से सवा 11 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। विधिक माप विज्ञान मैनपुरी के वरिष्ठ निरीक्षक हर्ष नारायण मिश्रा ने बताया कि विभाग की ओर से छापेमारी, सत्यापन अभियान चलाया जाता है। जिसमें गड़बड़ी सामने आने पर कार्रवाई होती है। इसके अलावा शिकायत मिलने पर भी कार्रवाई की जाती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग की ओर से छापेमारी के दौरान कई दुकानों पर माप-तौल के उपकरणों में गड़बड़ी, बिना सत्यापन के मशीनों का उपयोग और पै...