प्रयागराज, मार्च 8 -- अखिल भारतीय अग्नि शिखा मंच और महिला अधिकार संगठन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को महिला दिवस पर तपोवन पार्क में काव्य पाठ व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज सेवा, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 251 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा, डॉ. सोनिया सिंह रहीं। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण विषय पर काव्य पाठ किया गया। विभिन्न अस्पतालों की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण शिविर लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...