वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी। हनुमान घाट के पंचनाम जूना अखाड़ा के प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर में बुधवार को 251 ब्राह्मण सामूहिक रूप से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इस आयोजन के अगले दिन गुरुवार को सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। मंगलवार को महंत हरि गिरी की प्रेरणा से स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती और महामंडलेश्वर रूपोंमयी नंदगिरि माता ने प्रेसवार्ता में कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...