उन्नाव, जनवरी 21 -- उन्नाव। हसनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिघनापुर में ग्राम प्रधान तारावती पाल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि मोहान विधायक बृजेश रावत की उपस्थिति में कन्या पूजन एवं सामूहिक खिचड़ी समरसता भोज का आयोजन हुआ। इसमें 251 कन्याओं को खिचड़ी भोज कराने के बाद विधायक, ग्राम प्रधान व प्रधान पुत्र पुत्तन लाल पाल ने दान स्वरूप एक-एक स्टील का टिफिन भी दिया। विधायक ने कहा कन्याएं देवी का स्वरूप होती है इनका सम्मान उनकी शिक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। पुत्तन लाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में लोग नवरात्रि पूजन के बाद भी कन्याओं को देवी का रूप समझे और अपने-अपने पुत्रों के विवाह में देवी रूपी कन्याओं के पिता से दहेज की मांग न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...