पटना, नवम्बर 17 -- बिहार चुनाव के नतीजों के बाद सोमवार को आरजेडी की पहली समीक्षा बैठक हुई। जिसमें तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता और नेता प्रतिपक्ष चुना गया। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व सीएम रबड़ी देवी, सांसद मीसा भारती समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ा दावा किया। उन्होने कहा कि हर ईवीएम में 25 हजार वोट पहले से मौजूद था। उसके बावजूद अगर हमारे 25 विधायक जीत गए,तो ये भी सौभाग्य है। जगदानंद सिंह ने कहा क्या आपको उम्मीद थी कि राजद की ऐसी हालत होगी। लेकिन परिस्थितियों को बदलने के लिए ये उपाय किया गया। ये देश का दुर्भाग्य है। देश जा कहां रहा है? लोकतंत्र क्या व्यापार है, बिजनेस में लोग धोखाधड़ी करते है। लोकतंत्र तो संवैधानिक प्रक्रिया है। संविधान के साथ भी जब धो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.