नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में महज 2500 रुपये के कर्ज ने दोस्त को कातिल बना दिया। कर्ज के रुपये मांगने और सार्वजनिक स्थान पर बेइज्जत करने से नाराज होकर उसने बांके से हमला कर दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। करीब 36 घंटे पहले हुई इस वारदात का पुलिस ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा किया। आरोपित दोस्त को गिरफ्तार करते हुए आलाकत्ल और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि हालेपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सुमित नारायण का शव पांच सितंबर को गांव से करीब 500 मीटर दूर हालेपुर-एल्चीनगर रोड के किनारे मूली के खेत में मिला था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सुमित के पिता अशोक कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए प...