प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में सोमवार को एक बार फिर हड़ताल की आग से चिकित्सा व्यवस्थाएं झुलसती रहीं। इलाज की आस में दूरदराज से आए मरीज बाहर गर्म हवा के थपेड़े सहते बैठे रहे। 20 मई को ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों व अधिवक्ताओं के बीच हुई मारपीट की घटना से जुड़े सर्जरी विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉ. मोशीन अली के पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में 400 से अधिक जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- डॉक्टर को हिरासत में लेने के विरोध में एसआरएन की सभी सेवाएं ठप, मरीज लौटेहड़ताल के कारण हड़ताल के कारण वार्डों में भर्ती मरीज सीनियर डॉक्टर, नर्सों व वार्ड ब्वॉय के हवाले रहे। इससे पहले 20 से 23 मई तक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की चली तीन दिन की हड़ताल के चलते मरीज परेशान हुए थे। वहीं स्थिति सोमवार को सुबह 11 ब...