250 स्वयं सहायता समूह तैयार करेंगे 2.16 लाख तिरंगा झंडे
बलरामपुर, जुलाई 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हर घर तिरंगा अभियान को गति देने को लेकर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के सभी नौ विकास खंडों में 250 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को करीब 2.16 लाख तिरंगा झंडे तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तैयार झंडों का वितरण ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक विकास खंड में तीन से चार सिलाई सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप तिरंगा झंडों की सिलाई करेंगी। विभाग गुणवत्ता की नियमित निगरानी भी करेगा, ताकि सभी झंडे तय मानकों के अनुसार तैयार हों। प्रभारी जिला मिशन प्रबंधक सुशील अग्रहरि ने बताया कि झंडा निर्माण से जुड़ी महिलाओं को विभाग की ओर से लागत का भुगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.