मथुरा, अगस्त 31 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व ब्रज वैभव अभियान के अंतर्गत हार्टफुलनेस संस्था के करीब 250 स्वयंसेवकों ने रविवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्थानों पर सफाई करने के साथ स्थानीय लोगों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने गेट नंबर-3, गोविंद नगर, पत्रा कुंड, श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुख्य द्वार, डीग गेट, मसानी और खेरता सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। स्थानीय लोगों और दुकानदारों से संवाद करते हुए कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और डस्टबिन का प्रयोग करने की अपील की। स्वयंसेवकों ने हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है का संदेश देते हुए लोगों से जन्माष्टमी पर्व के दौरान भी स्वच्छता बनाए रखने में सह...