जयपुर, मार्च 14 -- राजस्थान में सस्ती स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर देने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सुरेश सैनी गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की। SOG के अतिरिक्त महानिदेशक त्रशाल बंसल ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया और क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लोगों को निवेश के लिए फंसाते थे। इस पूरे नेटवर्क के जरिए आम लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठे गए। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से ठगी के इस बड़े नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचने में मदद मिलेगी।क्रिप्टो कॉइन और वेबसाइट के जरिए बुना ठगी का जाल SOG की जांच में सामने ...