पीलीभीत, अगस्त 21 -- एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत भारत विकास परिषद शाखा टाइगर की ओर से रानी अवंतीबाई जूनियर हाईस्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. बीके श्रीवास्तव, डॉ. अलका श्रीवास्तव ने बताया कि एनीमिया का तात्पर्य शरीर में रक्त या हीमोग्लोबिन की कमी से है। हीमोग्लोबिन ही पूरे शरीर मैं ऑक्सीजन पहुंचाता है। कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों का एनीमिया परीक्षण किया गया। इस मौके पर डॉ. विपिन वर्मा वर्मा, डॉ. अनूप दुबे, अशोक कुमार, विजय कुमार सिंह, शाखा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...