नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- आमतौर पर पैरेंट्स को बिटिया के जन्म के साथ ही उसकी पढ़ाई और शादी की टेंशन होने लगती है। स्मार्ट पैरेंट्स वो होते हैं जो बिटिया के फ्यूचर गोल को ध्यान में रखकर निवेश की योजना बनाते हैं। कई ऐसी स्कीम हैं जिसमें आप अपनी बिटिया के नाम पर निवेश कर उसकी पढ़ाई या शादी तक एक बड़ा अमाउंट जुटा सकते हैं। ऐसी ही एक स्कीम सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) है। केंद्र सरकार की इस योजना में आप मामूली रकम से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस योजना में सरकार की ओर से 8 पर्सेंट से ज्यादा ब्याज दिया जाता है। आइए डिटेल में योजना के बारे में जान लेते हैंयोजना की खासियत आपको बता दें कि एक बालिका का केवल एक सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोला जा सकता है और एक परिवार अधिकतम दो बालिकाओं के लिए अकाउंट खोल सकता है। हालांकि, जुड़वां या तीन जुड़वां बच्चों...