250 मेडिकल सीट के लिए चलेगा एक हजार बेड का अस्पताल
धनबाद, मई 18 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़ाकर 250 करने की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए यहां बेडों की संख्या एक हजार करनी होगी। अस्पताल प्रबंधन इसकी तैयारियों में जुटा है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के मानकों के अनुसार 250 सीटों के लिए कम से कम एक हजार बेड वाले अस्पताल की आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन चरणबद्ध तरीके से अतिरिक्त बेड और सुविधाएं बढ़ाने में लगा है।
अस्पताल की क्षमता विस्तार की चुनौती बता दें कि अभी इस मेडिकल कॉलेज में 100 सीटों पर नामांकन हो रहा है। हाल ही में 150 नई सीटों की स्वीकृति मिलने के बाद अस्पताल की क्षमता विस्तार सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। वर्तमान में अस्पताल को 570 बेड की मान्यता प्राप्त है। मरीजों की भीड़ को देखते हुए प्रबंधन द्वारा 27...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.