छपरा, मई 25 -- भीषण गर्मी में कराह उठी बिजली व्यवस्था, ट्रिपिंग और कटौती से सारणवासी बेहाल बिजली की आंखमिचौली ने बढ़ाई मुश्किलें, रातभर जगने को मजबूर लोग फ़ोटो नाम से छपरा पावर ग्रिड न्यूमेरिक 36 मेगावाट बिजली मिल रही शहर को 42 डिग्री पहुंचा सारण का तापमान पेज तीन या पांच की लीड फोटो छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में पड़ रही भीषण गर्मी ने बिजली व्यवस्था की असल परीक्षा शुरू कर दी है। तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचते ही घरों में पंखा, कूलर और एसी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है तो खेतों में सिंचाई के लिए मोटरों की निर्भरता भी बढ़ गई है। बिजली कंपनी का दावा है कि जिले को मुख्यालय से पर्याप्त मात्रा में करीब 250 मेगावाट बिजली मिल रही है और मांग के अनुरूप आपूर्ति की जा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि तकनीकी खामियों, ओवरलोड और बार-बार ट्रिपिंग ने शहर से लेक...