मैनपुरी, मई 19 -- ग्रामीण बच्चों के लिए गांव-गांव लाइब्रेरी खुलवाने वालीं सीडीओ नेहा बंधु ने ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए एक और बड़ी पहल की है। सीडीओ ने सिलाई सखी अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जिले की 250 महिलाएं परिषदीय स्कूल के एक लाख से अधिक बच्चों की ड्रेस तैयार करेंगी। इसके बदले डीबीटी के जरिए अभिभावकों को मिलने वाले पैसे से महिलाओं को भुगतान होगा। अभिभावकों और समूह की महिलाओं की बैठक हो चुकी है। मंगलवार को इस अभियान का शुभारंभ कर दिया गया। सीडीओ ने समूह की महिलाओं से बैठक में आवाह्न किया कि वे कड़ी मेहनत करें और बच्चों के लिए समय से स्कूल ड्रेस तैयार कर दें। मिशन सिलाई सखी अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जोड़ा गया है। ये महिलाएं अपने निकटतम स्कूल से जुड़ेंगी और वहां के बच...