गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम गोरखपुर, महानगर 250 डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन वाहनों को एक समान पीले रंग से पेंट कराएगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर जनसामान्य के बीच डोर-टू-डोर वाहनों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित की जाने की योजना है। लिहाजा नगर निगम इंदौर की तर्ज पर सभी 250 वाहनों को पीले रंग से पेंट कराया जाएगा। इसके लिए प्रति वर्ग फीट की दर प्राप्त करने के लिए ई-टेंडर आमंत्रित किया गया है। 19 फरवरी को निविदा खुलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...