250 कांवड़ियों का जत्था महाकाल को हुआ रवाना
बरेली, अगस्त 6 -- सावन माह में बाबा महाकाल के जलाभिषेक को बुधवार को कस्बे से 250 कांवड़ियों का दूसरा जत्था महंत हरदेव गंगवार और बनवारी लाल के नेतृत्व में उज्जैन रवाना हुआ। बरेली रेलवे स्टेशन पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उज्जैन रवाना किया। समाजसेवी रमन जायसवाल ने कांवड़ियों को अंगवस्त्र भेंट किए। विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने स्टेशन पहुंचकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। महंत हरदेव गंगवार ने बताया कि गुरुवार को जत्था ओंकारेश्वर पहुंचेगा। शुक्रवार को नर्मदा नदी से जलभर कर कांवड़िए 145 किलोमीटर की पांच दिवसीय पदयात्रा कर उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल का जलाभिषेक करेंगे। फोटो संख्या 07 यह भी पढ़ें- डीजे की धुन पर नाचते-गाते जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे कांवड़िए यह भी पढ़ें- पांडेयबाबा से जलाभिषेक के लिए कांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.