कानपुर, अगस्त 21 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। 250 करोड़ की ठगी कर म्यूल खातों में रकम ठिकाने लगाने वाला सुल्तान मिर्जा गैंग व राजवीर सिंह यादव के एक और गुर्गे को बर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जो कि उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के रिलेशन मैनजर निकला। आरोपित फर्जी खाते खुलवाने का टेंडर लेकर गैंग से कमीशन वसूलता था। वहीं, पुलिस इससे पहले गिरोह से जुड़े बैंक मैनेजर व अन्य बैंक कर्मियों समेत नौ लोगों को जेल भेज चुकी है। फिलहाल, पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रख मामले की जांच कर रही है। बर्रा पुलिस 250 करोड़ की साइबर ठगी में गैंग को हैंडल कर रहा राजवीर सिंह यादव, स्वरूप नगर स्थित सीएसबी बैंक के ब्रांच मैनेजर गुजैनी निवासी अमित कुमार, कन्नौज के एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर अमित सिंह व चार बैंक कर्मी समेत को नौ लोगों जेल भेज चुकी है। इधर, मामले की...