फरीदाबाद, जून 21 -- फरीदाबाद, सरसमल। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि फरीदाबाद में चल रहे एसआईआर अभियान के दौरान अब तक केवल 25 से 30 प्रतिशत वोटों की ही मैपिंग हो पाई है। उन्होंने इसे मतदाता सूची में गंभीर खामियों का संकेत बताया। दलाल ने एसआईआर प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित बीएलए-2 एसआईआर प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करण दलाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा नियुक्त बीएलए-2 को अभी तक वर्ष 2002 और 2024 की मतदाता सूचियां उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर से जुड़ा कार्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होने के बजाय भाजपा नेताओं और पार्षदों के घरों पर किया जा रहा...