25 हेक्टेयर में बसनी थी पीएसी बटालियन, तीन महीने से थमी जमीन खरीद की रफ्तार
संभल, मई 14 -- दतावली गांव के जंगल में प्रस्तावित पीएसी बटालियन निर्माण का सपना फिलहाल जमीन खरीद की धीमी प्रक्रिया में उलझ गया है। करीब 25 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाली पीएसी बटालियन के लिए अब तक लगभग 20 हेक्टेयर जमीन की खरीद पूरी हो चुकी है, जबकि शेष 5 हेक्टेयर भूमि का बैनामा होना बाकी है। स्थिति यह है कि पिछले तीन महीनों में एक भी बैनामा नहीं हो सका है। इससे भवन निर्माण शुरू होने का कार्य अधर में लटक गया है। प्रशासनिक स्तर पर भूमि खरीद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन किसानों और जमीन से जुड़े अन्य औपचारिक मामलों के कारण काम की रफ्तार धीमी बनी हुई है। यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर के किसानों की जमीन का फंसा पेंच पीएसी बटालियन की स्थापना को जिले की सुरक्षा व्यवस्था और विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बटालियन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.