बिहारशरीफ, नवम्बर 21 -- खबर का असर 25 हार्वेस्टर संचालकों ने अनुमति पत्र लेने के लिए दिया आवेदन बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले में धान की कटनी रफ्तार पकड़ चुकी है। कम्बाइन हार्वेस्टर संचालकों को खेतों में उतरने से पहले अनुमति पत्र लेना शपथ पत्र देना अनिवार्य किया गया है। लेकिन, नियमों की अनदेखी कर संचालक बिना अनुमति पत्र के ही धान की कटनी कर रहे हैं। पराल जलाने की शिकायतें बढ़ रही हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में 'शपथ पत्र दिया न अनुमति ली, बेरोकटोक हार्वेस्टर से कर रहे धान की कटनी' शीर्ष से इस मुद्दे को उठाते हुए गुरुवार के अंक में प्रमुखता से खबर छापी गयी थी। इसके बाद कृषि विभाग के पदाधिकारी हरकत में आये। साथ ही अपनी मनमर्जी करने वाले हार्वेस्टर संचालक भी नियमों का पालन करने के लिए आगे हैं। शुक्रवार को जिले 25 संचालकों ने अनु...