चाईबासा, अगस्त 11 -- नोवामुंडी, संवाददाता। सावन के अवसर प्रसिद्ध मुर्गा महादेव मंदिर में सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। रविवार से ही श्रद्धालुओं का रेला मंदिर की ओर पहुंचने लगा था, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।रविवार को आधी रात एक बजे मंदिर कपाट खुलते ही मंदिर के चारों ओर ओउम नम: शिवाय की गूंज से समूचे वातावरण गूंजने लगा था।रविवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान के बाद पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में दूसरी सोमवारी पर उमड़ा शिवालयों में आस्था का सैलाब इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष स...