पीलीभीत, फरवरी 25 -- पीलीभीत/पूरनपुर। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। विशेष अभियान चलाकर पीलीभीत और पूरनपुर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए, वहीं बड़ी मात्रा में रिफाइंड तेल जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने पूरनपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए जेड किराना स्टोर, निकट माधोटांडा क्रॉसिंग से घी (नंद कृष्णा) का नमूना भरा। शेरपुर रोड स्थित अली किराना स्टोर से बेसन (आशीर्वाद) का नमूना संग्रहित किया गया। दोनों नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके अतिरिक्त आयुक्त के निर्देशन में गठित राज्य स्तरीय सचल दल ने मो० आरिफ गार्ग...