बाराबंकी, जनवरी 19 -- सफदरगंज। क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर चौपुला के पास सोमवार की सुबह एंटी करप्शन टीम अयोध्या ने एक दरोगा और उसके साथी को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। टीम आरोपी को सफदरगंज थाना ले गई। यहां मुकदमा दर्ज कराने के बाद टीम आरोपी को अयोध्या लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि एक मुकदमें में आरोपियों के नाम नहीं बढ़ाने के नाम पर विवेचक दरोगा ने 50 हजार रुपये मांगे थे। चौपुला के पास से हुई गिरफ्तारी:सफदरगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर चौपुला के पास एंटी करप्शन टीम ने एक दरोगा व उसके साथी को 25 हजार रुपये के साथ धर दबोचा। टीम आरोपियों को हिरासत में लेकर सफदरगंज थाना ले गई। पकड़े गए आरोपी दरोगा का नाम सुरेश कुमार और सहयोगी का नाम अरशद खुर्शीद बताया जा रहा है। टीम ने दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.