संभल, अक्टूबर 1 -- दो दिन लगातार बारिश से जिले में किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने चिंता जताई है। बुधवार को संगठन के पदाधिकारी तहसील पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी आशुतोष को सौंपकर बारिश से फसल के नुकसान से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि शुक्रवार की रात से लगातार शनिवार व रविवार को हुई बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनकी मांग है कि प्रशासन अपने स्तर से शीघ्र नुकसान का सर्वे कराए और सरकार प्रति बीघा 25 हजार रुपये की दर से फसल नुकसान का मुआवजा किसानों को दे। यह भी पढ़ें- अयोध्या 15 साथ ही जिलाधिकारी के स्तर से जल्द आदेश जारी कर प्रभावित किसानों को राहत राशि...