सहरसा, फरवरी 25 -- सहरसा, नगर संवाददाता। एसपी के सख्त निर्देश एवं सतत निगरानी में जिले में अपराध नियंत्रण, कुख्यात फरार, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने बताया कि महिषी थाना कांड संख्या 331/25 आर्म्स एक्ट (हत्या का प्रयास) से संबंधित मामले में प्राप्त शिकायत के अनुसार अभियुक्त एवं उसके सहयोगियों द्वारा वादी के घर पर पहुंचकर मारपीट, फायरिंग एवं जान से मारने की धमकी दी गई थी।घटना के बाद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। मामले की गंभीरता को दखते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें जिला आसूचना इकाई एवं महिषी थाना पुलिस को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण एव...