आगरा, मार्च 11 -- रिश्वत के 25 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया तहसीलदार पटियाली के पेशकार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर दी गई। बुधवार को एंटी करप्शन टीम अलीगढ़ यूनिट की रिपोर्ट और जेल भेजे जाने की सूचना जिला प्रशासन को मिली। जिसके आधार पर डीएम ने पेशकार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। बुधवार को पटियाली तहसील में रिश्वतकांड का मामला चर्चा में बना रहा। बता दें कि, पटियाली तहसील में तहसीलदार के पेशकार बृजेश यादव से एक खतौनी में नाम चढ़वाने के लिए गांव का फरियादी मिलने जाता था। इस काम के लिए पेशकार ने पीड़ित से 25 हजार रुपये देकर काम कराने की पेशकश की। काफी चक्कर लगाने के बाद काम होता नहीं दिखने और रुपये की मांग को ध्यान में रखते हुए पीड़ित ने एंटी करप्शन अलीगढ़ शाखा को अवगत कराया। अलीगढ़ एंटी करप्शन टीम के प्रभारी देवेंद्र सिं...