रांची, सितम्बर 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन झारखंड की ओर से मंगलवार को धुर्वा में विधानसभा के पास कुटे में धरना दिया गया। धरनास्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार से राशन दुकानदारों की लंबित मांग को पूरा करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि राज्य के 25 हजार राशन दुकानदार बकाया कमीशन नहीं मिलने और अन्य कारणों से बेहाल हैं। उनके सामने जीविका की समस्या उठ खड़ी हुई है। कहा गया कि अभी तक वितरित किए गए संपूर्ण पीएमजीकेएवाई, एनएफएसए और जेएसएफएसएस खाद्यान्न का बकाया कमीशन का भुगतान एक माह के अंदर किया जाए। यह भी पढ़ें- Palamu News: जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने आठ सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना इसके अलावा एनएफएसए के प्रावधान के मुताबिक आवेदन के साथ कमीशन का भुगतान सुनिश्चित हो। संगठन...