प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज। शहर के 25 हजार भवनस्वामियों के खिलाफ आरसी जारी होने का खतरा मंडरा रहा है। आरसी की जद में सभी भवनस्वामियों पर पानी-सीवर बिल का एक-एक लाख से अधिक बकाया है। जलकल विभाग ने एक लाख से अधिक के बकाएदारों को प्री आरसी का नोटिस भेज दिया है। नोटिस मिलने के बाद भी बकाया जमा नहीं करने पर जलकल प्रबंधन बकायेदारों की सूची जिला प्रशासन को भेजेगा। प्रशासन सूची के आधार पर भवनस्वामियों को आरसी जारी करेगा। जलकल 31 मार्च तक बकाया जमा होने का इंतजार करेगा। इसके बाद बकायेदारों की सूची प्रशासन को भेजी जाएगी। आरसी जारी होने के बाद भवनस्वामी को कुल बकाए की 10 फीसदी अतिरिक्त राशि का भुगतान करना पड़ेगा। जलकल विभाग के सचिव शिवम मिश्रा ने बताया कि सभी राशि के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। भवनस्वामियों को 31 मार्च तक बकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.