सिद्धार्थ, मार्च 12 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नीचाफा नगर पंचायत क्षेत्र के बलुआ समय माता स्थान पर 19 मार्च को हिंदू नव वर्ष व चैत्र नवरात्र के अवसर पर सनातन ज्योति महोत्सव व भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा।‌ बुधवार को चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने ईओ नवीन सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था, प्रसाद वितरण, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावित स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। चेयरमैन ने बताया कि समय माता स्थान पर 25 हजार दीपों के साथ भव्य दीपोत्सव, देवी जागरण, फलाहार एवं भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मंटू पाण्डेय, शैलेन्द्र गुप्त, चंद्रपाल आदि मौजूद...