हरदोई, जुलाई 6 -- हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कोतवाली शहर में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (गैंगस्टर) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि दो जून 2026 को कोतवाली शहर में आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त आठ आरोपियों के खिलाफ गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में दो आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सूचना और सघन अभियान के दौरान कोतवाली देहात पुलिस ने सुरसा थाना क्षेत्र के ग...