प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। आठ महीने पूर्व दिलीपपुर थाना क्षेत्र के बारघाट निवासी पीड़ित घर जा रहा था। तभी छींटपुर के पास आरोपी पीड़ित पर जानलेवा हमला कर घायल कर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज किया था। आठ महीने बाद भी न्यायालय में पेश न होने पर एसओ दिलीपपुर बलराम सिंह ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक ने दोनों के पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। रविवार को स्वाट और दिलीपपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। ज्ञात हो कि फरवरी में पुलिस ने दोनों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की थी। गिरफ्तार आरोपी राजा उर्फ शनि व प्रियांशु गौतम उर्फ अर्जुन को पूछताछ के बाद न्यायालय म...