इटावा औरैया, अक्टूबर 4 -- सिंडिकेट के तीन जालसाज पकड़े गए हैं। इनमें प्रांजल राय के अलावा युवती कृतिका श्रीवास्तव निवासी ईसाईटोला नंदपुरा झांसी, शिवपुरी के रहने वाले किशोर को गिरफ्तार किया गया है। कृतिका ने बताया कि पहले वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। लेकिन कुछ समय पहले ही प्रांजल राय ने ये काम करने की सलाह दी तो वह शामिल हो गई। दोनों ने स्नातक एक साथ ही किया था। जबकि मुख्य आरोपी सरगना सुमित साहू राजीव नगर प्रेमनगर झांसी है। झंासी पुलिस की ओर से सुमित साहू पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। पुलिस सिंडिकेट के सरगना की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक गिरोह का मुख्य सरगना सुमित साहू फर्जी सिम उपलब्ध कराने, अलग-अलग शाखाओं के संचालन और ठगी की रकम के बंटवारे का काम संभालता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...