25 हजार के इनामी पशु तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंदौली, अगस्त 20 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस और स्वाट टीम ने 25 हजार के इनामी पशु तस्कर मनीष यादव को बीते बुधवार को चुनार-सक्तेशगढ़ मार्ग तिराहे के पास से दबोच लिया। आरोपी बलुआ सराय गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार की दोपहर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि 24 मई 2025 को एक मैजिक वाहन से तीन मवेशी बरामद किए गए थे। उस समय पुलिस ने दो पशु तस्कर हर्ष सिंह एवं आशुतोष कुमार को मौके से पकड़कर जेल भेज दिया था। विवेचना के दौरान मनीष यादव का नाम सामने आया। जांच में पशु तस्करी में इसकी मुख्य भूमिका पाई गई। यह भी पढ़ें- कोखराज में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बीते बुधवार को मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.