25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया
बागपत, जून 5 -- दाहा। दोघट थाना पुलिस ने गैंगस्टर व चोरी के मामलों में फरार 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि पुलिस को गस्त करते समय एक युवक भड़ल धनौरा मार्ग पर पैदल जाता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे टोका तो वह गन्ने के खेत में घुस गया। जिसे चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने दबोच लिया। पुलिस ने उसका नाम पता पूछा तो युवक ने अपना नाम अंकित पुत्र मुकेश निवासी मुहल्ला रायजादगान कांधला जनपद शामली बताया। पकड़े गए युवक पर दोघट थाने पर ही गैंगस्टर समेत बिजली चोरी के तीन मुकदमे दर्ज है। गैंगस्टर के मामले में युवक वांछित चल रहा था जिसपर एसपी बागपत सूरज कुमार राय द्वारा 25 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.