गौरीगंज, अप्रैल 29 -- जगदीशपुर। पुलिस ने अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपए के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के कोछित निवासी रफीक अहमद पुत्र खलील अहमद पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है। उस पर पूर्व से चोरी, जालसाजी और धोखाधड़ी के चार अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। जो काफी समय से फरार चल रहा था। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया था। बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ अभियुक्त रफीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- खगड़िया :50 हजार का इनामी बदमाश चंद्रकिशोर उर्फ चानो मंडल गिरफ्तार विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.