कानपुर, मार्च 1 -- बर्रा में बीते साल नवंबर में वीरा मैगी प्वाइंट पर फायरिंग के बाद बर्रा दो में अधेड़ पर कार चढ़ाने का प्रयास करने का आरोपित हिस्ट्रीशीटर रविवार को गुजैनी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बीते साल 17 नवंबर को बर्रा स्थित मैगी प्वाइंट पर हिस्ट्रीशीटरों व उसके साथियों ने देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसके बाद उसी तड़के बर्रा पांच में एक अधेड़ को कार चढ़ाकर मारने का प्रयास किया था। परिवार बचाने आया तो आरोपितों ने पथराव भी किया था, जिसका सीसी फुटेज सामने आने के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बर्रा निवासी हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह, उजाला सिंह, हर्ष द्विवेदी, विकास व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें एक आरोपित हर्ष द्विवेदी को गिरफ्तार ...