सीतापुर, मार्च 20 -- बिसवां देहात, संवाददाता। बिसवां और एसओजी पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। आरोपी के कब्जे से लूट का माल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर बिसवां स्थित घर में परिवार को बंधक बनाकर दो लाख रुपये कीमत के जेवर और नगदी बटोर ले गए थे। बदमाश को इलाज के लिए बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।पुलिस के मुताबिक बीते 12 मार्च को बिसवां के मतिकरपुर में अनूप कुमार यादव के घर में बदमाशों ने धावा बोलकर परिवार को बंधक बना दो लाख रुपये कीमत के जेवर और दो हजार रुपये नगदी लूट ली थी। सीओ बिसवां अमन सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। इस मामले में तीन बदमाशों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था।...