फतेहपुर, अगस्त 5 -- फतेहपुर, संवाददाता। कल्यानपुर और औंग थाना पुलिस ने बुधवार भोर चौडगरा-जहानाबाद मार्ग पर खजुहा रोड नहर के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया।एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 42 वर्षीय मोहम्मद फिरोज निवासी सालेपुर, थाना करारी जिला कौशाम्बी के रुप में हुई है। वह थाना कल्यानपुर के तीन तथा थाना औंग के एक मुकदमे में मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी पर चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़े मामलों में 25 हजार का इनाम भी घोषित था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक कारतूस, चार मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, एक बाइक मोटरसाइकिल, बेहोश करने व...